
एक मुट्ठी बादाम के गुण Publish Date : 09/04/2025
एक मुट्ठी बादाम के गुण
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
प्रतिदिन सेवन करने योग्य एक सुपरफूड, शक्ति और बुद्धिवर्धक शुष्क मेवा-
हाल ही में, मुझे (अमरीका) के मोडेस्टो शहर जाने का अवसर प्राप्त हुआ। यहां मैं कैलिफोर्निया ऑल्मड बोर्ड के निमंत्रण पर बादाम के बागानों और उसकी खेती से जुड़ी आधुनिक तकनीकों को समझने के लिए गया। इस यात्रा के दौरान मैने एक बालक वंशांतिक साधक के माध्यम से जाना कि कैसे एक मुट्टी बादाम हमारे लिए एक बेहतरीन आहार हो सकता है।
1 आउंस (लगभग 23 बादाम) प्रतिदिन खाने की सलाह
रोजाना एक मुट्ठी (करीब 28 ग्राम) संख्या में करीब 23 बादाम खाने से शरीर को आवश्यक पोषण मिलता है। इसे नाश्ते में, सलाद के साथ या फिर स्नैक के रूप में आसानी से खाने में शामिल किया जा सकता है। भारत में सदियों से बादाम को शक्ति और बुद्धि बढ़ाने वाला आहार माना जाता रहा है। अगर आप इसकी गिनती नहीं करना चाहते, तो एक मुट्ठी भर बादाम का सेवन प्रतिदिन करें।
बादाम खाने का सही तरीका
कैलिफोर्निया ऑल्मड बोर्ड ने अपने शोध में यह स्पष्ट किया है कि बादाम खाने के कई तरीके हैं। रिसर्च के अनुसार, बादाम को कैसे और कब खाना चाहिए, इस पर ध्यान देने से पोषण संबंधी मिलने वाले लाभ अधिकतम प्रभावी हो सकते हैं।
बादाम भिगोकर खानाः हमारे शरीर के द्वारा पोषक तत्व बेहतर तरीके से अवशोषित किए जाते हैं। बादाम को रात भर भिगोकर सुबह छिलका उतारकर खाने से पाचन प्रक्रिया में सुधार होता है और पोषण बेहतर मिलता है।
रोस्टेड (भुने हुए) बादाम: कैलिफोर्निया ऑल्मंड बोर्ड के अनुसार भुने बादाम में पोषण बरकरार रहता है। हल्की आंच पर भुने हुए बादाम को स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है, जिससे यह ऊर्जा का अच्छा स्रोत बनता है।
बादाम पाउडर या पेस्टः बादाम को पीसकर पाउडर या पेस्ट के रूप में इस्तेमाल करना भी लाभदायक रहता है। इसे दूध, स्मूदी या दलिया में मिलाकर सेवन किया जा सकता है।
सलाद व अन्य व्यंजनों में मिलाकरः
बादाम को सलाद, ओट्स, योगर्ट, दलिया या अन्य हैल्दी डिशेज में मिलाकर खाने से इसकी पौष्टिकता बढ़ जाती है।
बादाम मक्खनः इसे ब्रेड, चपाती या स्मूदी में मिलाकर भी खाया जा सकता है। यह मांसपेशियों की मजबूती और शरीर की ऊर्जा को बनाए रखने में सहायक होता है। बादाम को डार्क चॉकलेट के साथ स्नैक के रूप में खाया जा सकता है। यह स्वाद और पोषण दोनों में इजाफा करता है।
पोषण का राजा
अगर हम सभी ड्राई फ्रूट्स की तुलना करें, तो प्रति आउंस (28 ग्राम) बादाम में सबसे अधिक प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन ई, राइबोफ्लेविन और नियासिन आदि पोषक तत्व उपलब्ध होते हैं।
विटामिन ‘E’ (7.3 mg)- बादाम हमारी त्वचा को स्वस्थ और मजबूत बनाता है और (ऑस्टियोपोरोसिस) की समस्या से भी बचाता है।
मोनोअनसैचुरेटेड फॅट्स (9g)- दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके साथ ही यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को भी कम करता है।
पोटैशियम (208 mg): रक्तचाप को संतुलित करता है और मांसपेशियों की कार्यक्षमता में सुधार करता है।
फाइबर (4g): पाचन को दुरुस्त करता है, आंतों को स्वस्थ रखता है और वजन प्रबंधन में भी सहायक होता है।
फॉस्फोरस (136 mg)- बादाम हमारी हड्डियों और दातों को मजबूत बनाता है, शरीर में ऊर्जा के उत्पादन में मदद करता है।
प्रोटीन (6g): मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ ही उन्हें ऊर्जावान भी बनाए रखता है। शरीर के ऊतकों की रिपेयर में मदद करता है।
राइबोफ्लेविन (0.3 mg)- कोशिकाओं में ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाता है, त्वचा और आंखों के स्वास्थ्य के लिए अति लाभकारी रहता है।
लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।