वर्षभर जमी रहती है बर्फ      Publish Date : 15/03/2025

                                वर्षभर जमी रहती है बर्फ

                                                                                                                       प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

रूस के साइबेरिया क्षेत्र स्थित एक छोटा सा गाँव ओयम्याकोन, को विश्व का सबसे अधिक ठंड़ा आबादी वाला स्थान माना जाता है। यह छोटा सा गाँव साइबेरिया में स्थित है और इस गाँव की जलवायु इतनी अधिक कठिन है कि यहाँ का तापमान माइनस 50 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाता है।

सर्दियों में तो यहाँ का तापमान माइनस 40 से माइनस 50 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहता है। जबकि वर्ष 1924 में इस गाँव का रिकार्ड तापमान माइनस 71.2 सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो मानव की किसी भी स्थाई बस्ती का सबसे कम तापमान था।

ओयम्याकोन गाँव में पूरे वर्षभर बर्फ जीम रहती है जिसके चलते यहां खेती करना लगभग असंभव ही होता है। यहाँ के स्थानीय निवासी मुख्य रूप से मांस, मछली और दूध आदि पर ही निर्भर रहते हैं। यहाँ पानी की पाइप लाईन भी जम जाती है, अतः लोगों को जल स्रोतों की बर्फ को पिघलाकर ही पानी प्राप्त करना होता है। जब तापमान माइनस 52 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाता है तो यहाँ के स्कूल खुल जाते हैं। 

                                                       

गाँव के अधिकतर लोग भैड़ और हिरन पालन, पकड़ने के जैसे कार्य करते हैं। यहाँ पड़ने वाली अत्याधिक ठंड के कारण गाड़ियों के इंजन जम जाते हैं, इससे बचने के लिए उन्हें लगातार गर्म ही रखना पड़ता है।

अपनी चरम जलवायु के कारण ओयम्याकोन पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केन्द्र है। लोग दुनियाभर से लोग यहाँ की चरम ठंड़ अनुभव करने के लिए यहाँ पहुँचते हैं। हालांकि यहाँ पहुँचना कोई आसान काम नहीं है, क्योंकि यह दूरस्थ और एक दुर्गम क्षेत्र है। ओयम्याकोन दुनिया का सबसे ठंड़ा गाँव होने के उपरांत भी यहाँ के रहने वाले लोग अपनी परंपराओं और जीवनशैली को जीवित बनाकर रखें हुए हैं।

यह स्थान न केवल प्रकृति की कठोरता को दर्शाता है बल्कि मनुष्य के साहस, धैर्य और उसकी जिजीविषा की भरपूर परीक्षा भी लेता है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल   कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।