कृषि विश्वविद्यालय में राज्यपाल माननीय आनंदीबेल पटेल ने स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया      Publish Date : 28/11/2026

कृषि विश्वविद्यालय में राज्यपाल माननीय आनंदीबेल पटेल ने स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल माननीय आनंदीबेल पटेल ने लाइब्रेरी के पीछे स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम का शिला-विन्यास किया।

इसके अलावा उन्होंने हाईटेक नर्सरी एवं रजत जयंती वन में वृक्षारोपण भी किया। इसके अलावा उन्होंने कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इनक्यूबेशन और इंटरप्रेन्योर सेंटर का निरीक्षण किया।

                                                                                                                                           

कृषि विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल माननीय आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त की उपस्थिति में प्रसार निदेशालय में अधिष्ठाताओं, निदेशकों एवं विभागाध्यक्षों की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा, कृषि में पशुपालन कि महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए और अधिक कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान जब खेती करता है तो अचानक वर्षा हो जाने के कारण उसकी फसल बर्बाद हो जाती है।

किसान की आय बढ़ सकें इसके लिए वो पशुपालन करता है जिससे उसके परिवार का खर्चा चल पाता है। इस बात को दृश्यत रखते हुए पशुपालन के क्षेत्र में और अधिक कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृत्रिम गर्भाधान हेतु कृषि विश्वविद्यालय में एक लैब विकसित किया जाना चाहिए, जिससे यहाँ के छात्रों तथा क्षेत्र के युवाओं को भी लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि पशुपालन से ही किसान अपनी आय को बढ़ाता है और अपने खर्चों को निकाल पाता है। विश्वविद्यालय परिसर में जो रजत जयंती बन तैयार किया गया गया है इसमें अंतः फसल को भी लगाया गया है।

               

इसमें अंत फसल के रूप में फूलगोभी, ब्रोकली, पात गोभी चुकंदर, गाजर को बीच की लाइन में लगाया गया है। यह कार्य विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा किया जा रहा है। रजत जयंती वन में माननीय राज्यपाल महोदया ने किया लाल चंपा का पौधा रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

विश्वविद्यालय की रजत जयंती के उपलक्ष्य में स्थापित रजत जयंती वन में माननीय राज्यपाल महोदया ने माननीय कुलपति महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में लाल चंपा के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा हरित परिसर के विकास का संदेश दिया। रजत जयंती वन विश्वविद्यालय की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक होने के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

             

रजत जयंती वन की स्थापना विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से की गई है। इसमें 11 विभिन्न पादप प्रजातियों के कुल 310 पौधे रोपित किए गए हैं। यह वन परिसर में हरित क्षेत्र के विस्तार, जैव विविधता के संरक्षण तथा पर्यावरणीय संतुलन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

रजत जयंती वन के प्रभारी डॉ0 गोविंद विश्वकर्मा, सहायक प्राध्यापक (फल विज्ञान), के मार्गदर्शन एवं देखरेख में वन के रखरखाव और विकास का कार्य किया जा रहा है। साथ ही, बी0 एससी0 (उद्यान) द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा सात प्रकार की सब्जियों की अंतरवर्ती खेती भी की जा रही है। इस गतिविधि से विद्यार्थियों को पौधारोपण, फसल प्रबंधन, संसाधनों के समुचित उपयोग तथा सतत कृषि पद्धतियों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हो रहा है।

यह पहल विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों के कौशल विकास, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। रजत जयंती वन आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं समृद्ध भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

             

कुलाधिपति महोदय ने आज कृषि विश्वविद्यालय, मैं लाइब्रेरी के पास स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया इस ऑडिटोरियम की लागत 38.21 करोड़ होगी। इसको उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा तैयार किया जा रहा है और यह मार्च 2028 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने विश्वविद्यालय शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भी शिलान्यास किया। इसका बजट 10.5 ₹10000000 होगा और यह यूपी सिडको द्वारा बनाया जाएगा। इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एटीएम बैंक, इलेक्ट्रॉनिक्स फूड कोर्ट्स, फार्मेसी, टी स्टॉल्स बुक शॉप होठिस्टेड शॉप, फ्रूट जूस और सैलून के अलावा जैविक खेती को बेचने हेतु दुकानें रखी जाएगी। जैविक खेती द्वारा उत्पादित की गई सब्जियों और अन्न उत्पाद को बेचने के लिए भी दुकानें रखी जाएगी।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ में आज माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति, उत्तर प्रदेश द्वारा विश्वविद्यालय शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया गया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण लगभग 10.50 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जाएगा। निर्माण कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UP-SCIDCO) है।

विश्वविद्यालय परिसर में प्रस्तावित इस आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का उद्देश्य विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं परिसर में निवासरत परिवारों को दैनिक आवश्यकताओं एवं विभिन्न सुविधाओं की उपलब्धता एक ही स्थान पर सुनिश्चित करना है।

प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बैंक, एटीएम, किराना एवं जनरल स्टोर, फार्मेसी, इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप, फूड कोर्ट, चाय एवं जलपान की दुकानें, पुस्तकालय सामग्री की दुकान (बुक शॉप), फल एवं जूस की दुकान, फोटोग्राफी शॉप तथा सैलून सहित विभिन्न व्यावसायिक एवं जनसुविधा संबंधी प्रतिष्ठानों की व्यवस्था होगी।

इस कॉम्प्लेक्स के निर्माण से विश्वविद्यालय परिसर में रहने वाले लोगों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं एवं आवश्यक सेवाओं के लिए परिसर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा विश्वविद्यालय परिसर में एक सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक व्यावसायिक केंद्र विकसित होगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस परियोजना को परिसर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जीवन की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।