
केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान एवं विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा हस्ताक्षर Publish Date : 27/11/2026
केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान एवं विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा हस्ताक्षर
आज दिनांक 27/11/2026 को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ एवं देश के अग्रणी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर, राजस्थान के मध्य शिक्षा, शोध एवं प्रसार गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अनुबन्ध पर संस्थान के निदेशक डॉ0 अरूण कुमार एवं विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रौ0 त्रिवेणी दत्त के द्वारा हस्ताक्षर किये गये।

इस अवसर पर निदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर, राजस्थान द्वारा संस्थान में उपलब्ध संसाधनों के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से अवगत कराया। उक्त अनुबन्ध के अन्तर्गत विश्वविद्यालय में भेड की प्रजाति अविकाशान के 20 मादा एवं 5 नर भेडों की इकाई स्थापित की जायेगी। जिसको बाद में एकरिप सेंटर में विकसित किया जायेगा, जिससे क्षेत्रीय भेड पालक किसानों को भविष्य में अविकाशान प्रजाति के भेडें उपलब्ध करा किसानों के आय में वृद्वि की जा सकेगी साथ ही पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र/छात्राओं द्वारा शोध कार्य सम्पादित किये जा सकेगें।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ0 वी0 पी0 सिंह, निदेशक शोध डॉ0 कमल खिलाड़ी, निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण डॉ0 यू0 पी0 शाही, निदेशक आई0क्यू0ए0सी0 डॉ0 एल0 के0 गंगवार, अधिष्ठाता स्नात्कोत्तर डॉ0 डी0 के0 सिंह, अधिष्ठाता वेटनरी डॉ0 राजीव सिंह, संयुक्त निदेशक डॉ0 मुकेश कुमार, डॉ0 अतुल वर्मा, आदि उपस्थित रहे।