
कृषि विश्वविद्यालय में “पशु चिकित्सा अभ्यास के उभरते आयाम” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन Publish Date : 21/11/2026
कृषि विश्वविद्यालय में “पशु चिकित्सा अभ्यास के उभरते आयाम” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन
-
एसवीपीयूएटी, मेरठ में “पशु चिकित्सा अभ्यास के उभरते आयाम” विषय पर एक दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी आयोजित की गई।
उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा परिषद द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ के सहयोग से दिनांक 21 नवंबर 2026 को “पशु चिकित्सा अभ्यास के उभरते आयाम” विषय पर एक दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन माननीय कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी. सी. वर्मा, विधायक, मीरगंज, बरेली एवं अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा परिषद उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वी. पी. सिंह, अधिष्ठाता स्नातकोत्तर अध्ययन डॉ. डी. के. सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डी. के. सिंह तथा अधिष्ठाता पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय डॉ. राजीव सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
तकनीकी सत्रों में डॉ. दीपांकर सेठ ने पशु पोस्टमार्टम एवं उससे संबंधित कानूनी पहलुओं, डॉ. अरुण भूनिया ने खाद्य जनित रोगों, डॉ. प्रवीण दत्त शर्मा ने विदेशी एवं विशिष्ट पशुओं के उपचार तथा डॉ. अवध शर्मा ने पशु चिकित्सा विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन पर व्याख्यान दिए।
संगोष्ठी के दौरान किसानों एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किए गए, जिनमें पशु चिकित्सा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श एवं ज्ञान का आदान-प्रदान हुआ।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा परिषद की बैठक परिषद के अध्यक्ष डॉ. डी. सी. वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें पशु चिकित्सा से संबंधित नियम एवं विनियम, पशु चिकित्सा व्यवसाय का भविष्य तथा इस क्षेत्र की भावी संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में किसानों, पशु चिकित्सा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर परिषद के संयुक्त निदेशक डॉ. अजीत कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन सचिव डॉ. अजीत कुमार सिंह एवं डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।