फ्लाइट अटेंडेंट और पायलटों को रेडिएशन से जुड़े कैंसर से जान गंवाने का खतरा अधिक      Publish Date : 19/11/2026

फ्लाइट अटेंडेंट और पायलटों को रेडिएशन से जुड़े कैंसर से जान गंवाने का खतरा अधिक

रेडिएशन से होने वाले कैंसर से मरने का सबसे अधिक खतरा फ्लाइट अटेंडेंट और पायलट को होता है। यहां तक कि इन लोगों से भी अधिक अधिक जोखिम उन लोगों को होता है जो कि रेडियोएक्टिव मटीरियल के साथ अधिक काम करते हैं।

शोध में बताया गया है कि कास्मिक रेडिएशन अंतरिक्ष से आता है। इसकी बहुत कम मात्रा ही पृथ्वी की सतह तक पहुंच पाती है, लेकिन अधिक ऊंचाई पर उड़ान भरने वाले लोगों को इसके ज्यादा संपर्क में आना पड़ता है। शोध से कुछ ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि अक्सर उड़ान भरने वाले लोगों, खासकर पायलट और फ्लाइट अटेंडेंट, में रेडिएशन के संपर्क में आने से कैंसर से मौत की दर अधिक हो सकती है।

                             

आस्ट्रेलिया के दो रेडिएशन विशेषज्ञ ने लिखा है कि यह नया शोध इस सवाल पर अहम नए साक्ष्य सामने लाती है।