
कृषि विश्वविधालय के क्लीनिकल काम्पलेक्स में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन Publish Date : 18/11/2026
कृषि विश्वविधालय के क्लीनिकल काम्पलेक्स में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
आज दिनांक 18 नवंबर 2026 को वेटरिनरी क्लीनिकल काम्पलेक्स के सभागार में प्रशिक्षण एंव सेवा योजन निदेशालय की टीम के द्रारा तृतीय वर्ष के विधार्थियो के लिए एक दिवसीय कार्यशाला “व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, साक्षात्कार एंव विदेश में उच्च शिक्षा की संभावनाओ” का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभांरभ विश्वविधालय के अधिकारियो की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर श्री पंकज कुमार चतुर्वेदी, वित्त नियंत्रक, डॉ0 आर एस सेंगर, निदेशक, प्रशिक्षण एंव सेवायोजन, डॉ0 सत्यप्रकाश एंव डॉ0 डी0 वी0 सिंह, संयुक्त निदेशक, प्रशिक्षण एंव सेवा योजन, डॉ0 लोकमान सिंह, प्रशिद्व कोच एंव कैरियर काउंसलर, पानीपत एंव सुश्री अतालेपामें, सीनियर कंसल्टेंट, Edwise International, नई दिल्ली, के द्रारा किया गया। यह कार्यक्रम माननीय कुलपति प्रो0 त्रिवेणी दत्त, कुलपति, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एंव प्रौधोगिक विश्वविधालय, मेरठ के दिशा-निर्देशन में किया जा रहा है।

डॉ0 आर एस सेंगर, निदेशक, प्रशिक्षण एंव सेवायोजन, ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। डॉ0 डी0 वी0 सिंह, संयुक्त निदेशक, प्रशिक्षण एंव सेवा योजन तथा कार्यक्रम आयोजक ने उदधाटन सत्र में माननीय कुलपति महोदय एंव सभी अतिथियो के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ0 लोकमान सिंह, प्रशिद्व कोच एंव करियर काउंसलर, पानीपत एंव सुश्री अतालेपामें सीनियर कंसल्टेंट, Edwise International, नई दिल्ली, ने अपना विस्तृत व्याख्यान दिया। डॉ0 लोकमान सिंह, ने कैरियर के विभिन्न अवसरो के बारे में जानकारी दी।
उन्होने विशेष रूप से Communication, Presentation Skills, Data Analysis, Problem-Solving Skills and Employability के बारे में विस्तार से बताया। उन्होने विधार्थियो को अपनी रूचि एंव क्षमता के अनुसार करियर का चयन करने के लिए प्रेरित किया, बायोडाटा तैयार करने, इंटरव्यू की तैयारी, संचार कौशल, व्यत्तित्व विकास करने के लिए आवश्यक कौशलो के बारे में विस्तार से बताया।

कु0 अतालेपामें,सीनियर कन्सलटेंन्ट Edwise International, नई दिल्ली, ने बताया कि Networking एंव Information सफलता प्राप्त करने के लिए अत्यंत महत्तवपूर्ण है। उन्होने विदेश में उच्च शिक्षा एंव करियर की संभावनाओ के संबन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होने विधार्थियो को विभिन्न देशो में शिक्षा के अवसर, प्रवेश परीक्षा, आवश्यक योग्यताओ एंव भविष्य के संभावनाओ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होने विधार्थियो को सही जानकारी एंव उचित मार्गदर्शन के माध्यम से अपने भविष्य के लक्ष्यो को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
श्री पंकज चतुर्वेदी, वित्त नियंत्रक, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एंव प्रौधोगिक विश्वविधालय, मेरठ ने अपनी उर्जा एंव क्षमता का सकारात्मक दिशा में उपयोग करने, सकारात्मक सोच बनाये रखने तथा जीवन में अपने लक्ष्यो को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने विधार्थियो में आत्मविश्वास, उत्साह एंव प्रेरणा विकसित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन कु0 नंदिनी शोध छात्रा, कीट विज्ञान के द्रारा किया गया।

कार्यक्रम के अन्त में डॉ0 सत्यप्रकाश, संयुक्त निदेशक, प्रशिक्षण एंव सेवा योजन, ने सभी अतिथियो के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यो को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ0 संजीव गुप्ता, सह-निदेशक, प्रशिक्षण एंव सेवा योजन, ने पूर्ण सहयोग दिया एंव उपस्थित रहे। इस अवसर पर कु0 पूजा रानी, श्री चन्दन सिंह, श्री शिवम सिंह का विशेष सहयोग रहा।