अब छिलका रहित जौ बनेगा गेंहू का विकल्प एवं स्वास्थ्य का आधार      Publish Date : 16/11/2026

अब छिलका रहित जौ बनेगा गेंहू का विकल्प एवं स्वास्थ्य का आधार

आज दिनांक 16.11.2026 को प्रसार निदेशालय के सभागार में छिलका रहित जौ की खेती, मूल्य संवर्धन एवं स्वास्थ्य आधारित उद्यमिता विकास पर भरतीय कृषि अनुसंधान परिषद- भारतीय गेंहू एवं जौ अनुसंधान संस्थान करनाल के वैज्ञानिकों के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के अधीन संचालित समस्त कृषि विज्ञान केन्द्रों के गृह विज्ञान व सस्य विज्ञान विषय के विषय विशेषज्ञों, विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों तथा शोध छात्रों सहित 70 प्रतिभागियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय कुलपति जी के द्वारा किया गया। विश्वद्यिालय के कुलसचिव, निदेशक शोध, निदेशक आई. क्यू. ए. सी., निदेशक सेवायोजन, पूर्व अधिष्ठाता कृषि डॉ0 एन. एस. राणा ने उद्घाटन सत्र में प्रतिभाग किया तथा अपने विश्वविद्यालय एवं भारतीय गेंहू एवं जौ अनुसंधान संस्थान करनाल के द्वारा की गयी पहल की सराहना करते हुये प्रशिक्षण में भाग लेने वाले वैज्ञानिकों एवं छात्र-छात्राओं को छिलका रहित जौ की गुणवत्ता एवं उनके लाभों के बारे में विश्वविद्यालय कार्यक्षेत्र के सम्मानित किसानो तक तकनीकी जानकारी को पहुंचाने का आवाहन किया।

                  

तकनीकी सत्र में भारतीय गेंहू एवं जौ अनुसंधान संस्थान करनाल के निदेशक डा0 ओमवीर सिंह द्वारा छिलका रहित जौ में उपलब्ध पौष्टिक गुणों तथा अपने दैनिक आहार में जौ को सम्मिलित करने से विभिन्न बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। कार्यवाहक निदेशक प्रसार डॉ0 मुकेश कुमार ने अपने स्वागत सम्बोधन में गन्ना आधारित फसल चक्र में गेंहू के स्थान पर जौ की खेती एवं थाली में जौ के समावेश करने पर बल दिया। करनाल से आये वैज्ञानिक डॉ0 लोकेन्द्र कुमार ने जौ की प्रजातियों, डॉ0 रविन्द्र शेखावत ने जौ की खेती से आर्थिक लाभ तथा डॉ0 ओ0 पी0 गुप्ता ने माल्ट जौ की गुणवत्ता एवं इससे बनने वाले पेय पदार्थों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम का संचालन डॉ0 हरिओम कटियार द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 पी0 के0 सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ0 एस0 के0 लोधी, डॉ0 एस0 के0 त्रिपाठी, श्री वी0 पी0 सिंह, श्री राजीव भराला, श्री रुपेन्द्र एवं श्री सतीष कुमार ने विशेष योगदान दिया।