
कटाई उपरांत प्रौद्योगिकी एवं खाद्य प्रसंस्करणमहाविद्यालयद्वारा विकसित त्वरित दूध मिलावट पहचान किट का विमोचन Publish Date : 10/11/2026
कटाई उपरांत प्रौद्योगिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण महाविद्यालय द्वारा विकसित त्वरित दूध मिलावट पहचान किट का विमोचन
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा दूध में सामान्यतः मिलाए जाने वाले विभिन्न मिलावटकारी पदार्थों की त्वरित पहचान हेतु एक रैपिड मिल्क एडल्टरेशन टेस्टिंग किट (त्वरित दूध मिलावट परीक्षण किट) विकसित की गई है। इस किट को कटाई उपरांत प्रौद्योगिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण महाविद्यालय के संकाय सदस्यों और छात्रों की एक टीम ने विकसित किया है, जिसमें अरुंधति गणेश वांढरे, सीताराम, मयंक चौधरी और अग्रिमा शामिल हैं। इस परियोजना का नेतृत्व डॉ. हर्ष पंवार, सह प्राध्यापक, दुग्ध सूक्ष्मजीव विज्ञान द्वारा किया गया। यह किट दूध में स्टार्च, न्यूट्रलाइज़र, हाइड्रोजन पेरोक्साइड, अमोनियम यौगिक, फॉर्मेलिन, नमक और नाइट्रेट जैसे सामान्य मिलावटकारी पदार्थों की पहचान करने में सक्षम है। यह किट तेज़ और उपयोग में आसान है, और रंग आधारित त्वरित पहचान प्रदान करती है।
विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किसान मेले के दौरान उत्तर प्रदेश शासन के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के माननीय प्रमुख सचिव द्वारा इस किट का विमोचन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त एवं विश्वविद्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। डॉ. एम. के. शनमुगा सुंदरम, IAS ने छात्रों और संकाय सदस्यों को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दूध की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए इस प्रकार की त्वरित परीक्षण किटों की वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता हैं।
|
|