कृषि विश्वविद्यालय में किया गया प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन      Publish Date : 21/09/2026

कृषि विश्वविद्यालय में किया गया प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मैनकाइंड प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एकदिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव, कृषि महाविद्यालय, बायोटिकोलॉजी महाविद्यालय तथा हॉर्टिकल्चर महाविद्यालय के छात्रों के लिए आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया है। इसके सम्बन्ध में कुलपति जी के स्पष्ट दिशा निर्देश हैं कि विश्वविद्यालय के छात्रों को अधिक से अधिक प्राइवेट कंपनियों में जॉब करने का मौका मिले और उनके हुनर को निखारने के लिए समय समय पर कंपनी के रिप्रेजेंटेटिव्स के द्वारा तकनीकी ज्ञान दिया जाए, जिससे छात्रों का सतत प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित् किया जा सकें।

वि0वि0 के द्वारा आयोजित किए गए इस प्लेसमेंट कार्यक्रम के सम्बन्ध में निदेशक डायरेक्टर ट्रेनिंग प्लेसमेंट डॉ आर. एस. सेंगर ने बताया कि प्लेसमेंट हेतु विभिन्न महाविद्यालयों के 14 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से कंपनी द्वारा प्रति माह ₹25000 के वेतन पर 4 छात्रों का सलेक्शन कर लिया गया है।

इस अवसर पर कंपनी मैनकाइंड के एरिया मैनेजर कपिल मनु, शिवम वालियान, रचिन कुमार एसोसिएट डायरेक्टर संजीव गुप्ता, कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के निदेशक ट्रेनिंग प्लेसमेंट डॉ आर. एस. सेंगर भी मौजूद रहे।