कृषि विश्वविद्यालय में ‘श्री रसोई’ का शुभारंभ      Publish Date : 20/09/2026

कृषि विश्वविद्यालय में ‘श्री रसोई’ का शुभारंभ

  • सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में ‘श्री रसोई’का शुभारंभ किया गया-

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ में कार्यरत समस्त स्टाफ एवं छात्रों के लिए आज ‘श्री रसोई’द्वारा टेस्टी एवं प्योरिटी फूड की सुविधा का शुभारंभ किया गया। इस रसोई का शुभारंभ विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने अपने कर-कमलों द्वारा किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वी. पी. सिंह, निदेशक प्रसार डॉ. सत्येंद्र कुमार, निदेशक शोध डॉ. कमल खिलाड़ी सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिष्ठाता एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

‘श्री रसोई’की स्थापना का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय के स्टाफ एवं छात्रों को “स्वच्छ, शुद्ध, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन” उपलब्ध कराना है, ताकि उनके स्वास्थ्य एवं खान-पान का बेहतर ध्यान रखा जा सके। रसोई में स्वाद के साथ-साथ भोजन की शुद्धता एवं गुणवत्ता को प्राथमिकता दी जाएगी।

‘श्री रसोई’का शुभारंभ “इंटरनेशनल छात्रावास परिसर स्थित भवन” में किया गया है। विश्वविद्यालय परिवार के लिए इस सुविधा की शुरुआत से स्टाफ एवं छात्रों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध होने की सुविधा प्राप्त होगी।