
कृषि विश्वविद्यालय में चौदह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ Publish Date : 09/09/2026
कृषि विश्वविद्यालय में चौदह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन एग्रीकल्चर बार टेक्नोलॉजी एवं उत्तर प्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ एवं डीबीटी नई दिल्ली के तत्त्वधान में कॉलेज ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में 14 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने बायटेक्नोलॉजी के कांफ्रेंस हाल में, मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ॰ त्रिवेणी दत्त ने कहा कि हमें न्यू एजुकेशन पॉलिसी को ध्यान में रखते हुए एवं विकसित भारत-2047 के लक्ष्यों के अनुसार कृषि शिक्षा शोध के कार्यक्रम आयोजित करने होंगे। उन्होंने कहा कि बायोटेक्नोलॉजी, मॉलिक्यूलर बायोटेक्नोलॉजी माइक्रोबियल, बायोटेक्नोलॉजी एवं बायो इनफॉर्मेटिक्स कृषि के विकास में अहम भूमिका है।
कुलपति डॉ॰ त्रिवेणी दत्त ने कहा कि इस प्रकार की ट्रेनिंग शिक्षकों के कैरियर एडवांसमेंट के लिए काफी उपयोगी साबित होती है।
इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन न्यू एजुकेशन पॉलिसी-2020 तथा न्यू एजुकेशन पॉलिसी 2025 के मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की ट्रेनिंग का लाभ शिक्षकों एवं शोधार्थियों को मिलेगा।
कुलसचिव डॉ वी. पी. सिंह ने संबोधित करते हुए कहा, इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से शिक्षकों तथा शोध करने में एक नई दिशा मिलती है और क्वालिटी का इम्प्रूवमेंट किया जा सकता है। इस कार्यक्रम के आयोजन के समन्वयक डॉ पंकज कुमार रहे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया है। इस कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉक्टर आर. एस. सेंगर, अधिष्ठाता बायोटेक्नोलॉजी, संचालन एवं धनबाद प्रस्ताव डॉ॰ रेखा दीक्षित द्वारा दिया गया।
इस दौरान निदेशक शोध डॉक्टर कमल खिलाड़ी, निदेशक प्रसार डॉ सत्येन्द्र खारी, अधिष्ठाता कृषि डॉ॰ रामजी सिंह, अधिष्ठाता हार्टिकल्चर, डाक्टर बिजेन्द्र सिंह अधिष्ठाता टेक्नोलॉजी, डॉ॰ जयवीर सिंह आदि उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महेश कुमार भारती, डॉ नीलेश कपूर, डॉ अरुण कुमार गुप्ता, दामिनी, डॉक्टर प्रवीन और डॉक्टर हिमांशु भी मौजूद रहे और इनका विशेष योगदान रहा।
