कृषि विश्वविद्यालय में ‘खेलेगा भारत जीतेगा भारत’कार्यक्रम प्रारंभ      Publish Date : 29/08/2026

कृषि विश्वविद्यालय में ‘खेलेगा भारत जीतेगा भारतकार्यक्रम प्रारंभ

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ0 त्रिवेणी दत्त के दिशा निर्देशन में 3 दिवसीय 28 अगस्त से 30 अगस्त तक चलने वाले कार्यक्रम चलेगा। ‘खेलेगा भारत जीतेगा भारत’ की थीम पर राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 का आयोजन किया जा रहा है। कुलपति डॉ0 त्रिवेणी दत्त ने कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में कहा कि इस तरह के राष्ट्रव्यापी अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय खेल की भावना छात्रों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों में उत्पन्न होती है, जिसका लाभ सभी को मिलता है।

यह कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा फिट इंडिया अभियान के तत्वाधान में ‘खेलेगा भारत जीतेगा भारत’की थीम पर राष्ट्र व्यापी अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 मनाए जाने का निर्देश दिया गया था। इस वर्ष समारोह का मुख्य केंद्र बिंदु एक घंटा खेल के मैदान में परिसर में छात्रों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, योग, बैडमिंटन आदि का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

इस मौके पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ0 डी. के. सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत आज बैडमिंटन का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र, छात्रा, शिक्षागण एवं कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत 29 अगस्त को सौ मीटर दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक, बास्केट, बाल आदि का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 30 अगस्त को योगा एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

29 अगस्त, 2026 को बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होगा

कर्याक्रम का का उद्घाटन अधिष्ठाता, हार्टीकल्चर एवं विभिन्न महाविद्यालयों के अधिष्ठाताओं, निदेशकों और डीएसडब्ल्यू की उपस्थिति में किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न हॉस्टल्स के हॉस्टल, वार्डन डॉ0 बिजेन्द्र सिंह, डॉ॰ डी. के. सिंह, डॉ0 आर. एस. सेंगर, डॉ0 राजीव सिंह, डॉ0 जेंथामेनुअल, डॉ0 वी. के. सिंह, डॉ0 चित्रा सिंह, डॉ0 अतर सिंह, नरेंद्र उपाध्याय, हरीश आदि शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।