वाइरस से लड़ने का रहस्य उजागर नई दवाओं के विकास से बढ़ी उम्मीद      Publish Date : 18/08/2026

वाइरस से लड़ने का रहस्य उजागर नई दवाओं के विकास से बढ़ी उम्मीद

भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने शरीर की एंटी वायरस प्रणाली से जुड़ी एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक गुत्थी सुलझाई है। शोध में पता चला है कि वायरस के संक्रमण के दौरान शरीर की कोशिकाएं अपनी प्राकृतिक सुरक्षा प्रणाली को किस प्रकार सक्रिय करती हैं, इसमें यह भी पता चला है कि इस प्रक्रिया में एचआईआरसी नामक एंजाइम की केंद्रीय भूमिका होती है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि यह खोज भविष्य में वायरस संक्रमण, प्रतिरक्षा संबंधी बीमारियों और अन्य जटिल रोगों के लिए अधिक प्रभावी दवाओं और उपचार पद्धतियों के विकास का आधार बन सकती है। अतुल कुमार के नेतृत्व में प्रीति रंजन ग्लोरिया, दीप्ति रंजन, मोहिनी और भागसूर्य शोधार्थियों ने मिलकर यह शोध किया है।इसे शोध को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिका सेल रिपोर्ट में प्रकाशित किया गया है।

यह उपलब्धि आणविक, जीव विज्ञान और प्रतीक्षा विज्ञान के क्षेत्र में भारत के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। डॉक्टर कुमार ने बताया कि शोध में यह पता चला है कि जब कोई वायरस शरीर पर हमला करता है, तो कोशिकाएं आईएसजी-15 नामक विशेष प्रोटीन का निर्माण करते हैं।