
परिसर को नशामुक्त बनाने के लिए पैदल मार्च Publish Date : 31/07/2026
कृषि विश्वविद्यालय परिसर को नशामुक्त बनाने के लिए पैदल मार्च
-
शैक्षणिक परिसरों को हर हाल में नशा मुक्त बनाना होगा, कुलपति त्रिवेणी दत्त
आज सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पांच किलोमीटर का पैदल मार्च कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें परिसर के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र छात्राओं एवं अधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
पैदल मार्च के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने कहा कि हम सभी लोगों को प्रयास करना होगा कि शैक्षणिक अवसरों को हर हाल में नशामुक्त बनाया जाए। इसके लिए शिक्षकों, अभिभावकों, छात्र, छात्राओं और समाज की भी बराबर की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, विकसित भारत 2047 का सपना तभी साकार होगा जब युवा नशे से दूर रहेंगे। शिक्षकों से नशा मुक्ति अभियान को जन आंदोलन का रूप देने का आह्वान भी उन्होंने किया।
कुलपति डॉ॰ त्रिवेणी दत्त ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि यदि समाज का प्रत्येक नागरिक नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का संकल्प ले और युवा वर्ग स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं तो भारत को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य निश्चित रूप से प्राप्त किया जा सकता है। नशामुक्त भारत केवल एक सरकारी अभियान नहीं बल्कि स्वस्थ, सुरक्षित, जागरूक और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का एक जन आंदोलन है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
इस कार्यक्रम का संचालन अधिष्ठाता छात्रकल्याण, डा डीके सिंह तथा धनबाद प्रस्ताव अधिष्ठाता छात्रा कल्याण डॉ रश्मि द्वारा किया गया।
इस पैदल मार्च में कुलसचिव डॉ वीपी सिंह, वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी, अधिष्ठाता रविंद्र कुमार, बिजेंद्र सिंह, डॉ लोकेश गंगवार, डॉ सत्येंद्र खारी, डॉ कमल खिलाड़ी, डॉ आरएस सेंगर, डॉक्टर डीके सिंह, डॉक्टर पुष्पेंद्र कुमार डॉक्टर जयवीर सिंह डा टी सरकार के अलावा लगभग पांच सौ से अधिक लोग शामिल हुए।
