कृषि विश्वविद्यालय मेरठ में एआई, मशीन लर्निंग एवं डेटा एनालिटिक्स पर सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन      Publish Date : 30/07/2026

कृषि विश्वविद्यालय मेरठ में एआई, मशीन लर्निंग एवं डेटा एनालिटिक्स पर सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ एवं मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में एआई, मशीन लर्निंग एवं डेटा एनालिटिक्स विषय पर आयोजित सात दिवसीय (23-29 जुलाई 2026) फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।

            

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वी.पी. सिंह, अधिष्ठाता, तकनीकी महाविद्यालयएवं कोर्स डायरेक्टर डॉ. जयवीर सिंह तथा कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रेरणा शर्मा एवं डॉ. अनुराग ऐरन उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, कार्यक्रम में विशेषज्ञ के रूप में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मेरठ के विशेषज्ञ फैकल्टी सदस्यों को भी प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वी.पी. सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को केवल तकनीकी क्षेत्र तक सीमित न रखते हुए इसका उपयोग व्यक्तिगत, व्यावसायिक एवं सामाजिक जीवन में कार्यक्षमता और दक्षता बढ़ाने के लिए किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एआई के प्रभावी उपयोग से कार्यों को अधिक सरल, तेज एवं गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का अपने कार्यक्षेत्र में अधिकतम उपयोग करने का आह्वान किया।

                 

समापन समारोह को संबोधित करते हुए अधिष्ठाता, तकनीकी महाविद्यालय एवं कोर्स डायरेक्टर डॉ. जयवीर सिंह ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग एवं डेटा एनालिटिक्स वर्तमान समय की महत्वपूर्ण तकनीकें हैं, जिनका ज्ञान शिक्षण, अनुसंधान एवं व्यावसायिक कार्यों में अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रतिभागियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के उन्नत स्तर के एडवांस्ड कोर्स भी आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, विशेषज्ञों एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।