
कृषि विश्वविद्यालय में उन्नीसवें दीक्षांत समारोह का रिहर्सल Publish Date : 19/07/2026
कृषि विश्वविद्यालय में उन्नीसवें दीक्षांत समारोह का रिहर्सल
कृषि विश्वविद्यालय में आज उन्नीसवें दीक्षांत समारोह का रिहर्सल किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज 20 जुलाई को आयोजित होने वाले कन्वेंशन का रिहर्सल किया गया। इस अवसर पर डॉ0 रेखा दीक्षित को राज्यपाल बनाया गया।
इस रिहर्सल में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त के दिशा निर्देशन में प्रबंध परिषद एवं एकेडमिक काउंसल के सभी सदस्यों ने प्रोसेसेशन में भाग लिया।
शोभा यात्रा का प्रारंभ आज 3 बजे से प्रारंभ किया गया

दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति माननीय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा की जाएगी। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष एवं बनास डेयरी के चेयरमैन शंकर भाई चौधरी उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रपौत्र अतुल धीरज लाल पटेल भी उपस्थित रहेंगे। दीक्षांत समारोह के अवसर पर पतंजलि भारतीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान हरिद्वार के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू पर आचार्य बालकृष्ण द्वारा हस्ताक्षर किए जायेंगे।
