कृषि विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन      Publish Date : 16/07/2026

कृषि विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन

कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ के कुलपति डा0 त्रिवेणी दत्त के नेतृत्व एवं मार्ग दर्शन में दिनांक 15 जुलाई, 2026 को सायं 05.00 बजे नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत नशा मुक्ति हेतु विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के द्वारा मानव श्रृंखला का निर्माण कर छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को नशा मुक्ति हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया गया।

इस कार्यक्रम में छात्र-छात्रओं एवं स्टाफ द्वारा भारी संख्या में प्रतिभाग किया गया। माननीय कुलपति जी के समक्ष छात्र-छात्रओं तथा विश्वविद्यालय के स्टाफ को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गयी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर को प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने के क्रम में छात्र- छात्राओं एवं विश्वविद्यालय स्टाफ को प्लास्टिक का उपयोग न करने का अहवान किया। माननीय कुलपति जी ने नशीले पदार्थो का सेवन करने से शारीरिक, सामाजिक एवं मानसिक विकारों / नुकसान के बारे में अवगत कराते हुये प्लास्टिक का उपयोग न करने का निर्देश दिया गया।

              

इस अवसर पर समस्त अधिष्ठातागण, कुलसचिव, निदेशकगण, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ एस. पी. सिंह, डॉ एल. बी. सिंह, डॉ आर. एस. सेंगर, डॉक्टर विनीत शर्मा, डॉक्टर मुकेश दहिया, डॉक्टर रिद्धिमा, मनोज सिंह सेंगर और मोनु सिंह आदि मौजूद रहे