
कृषि विश्वविद्यालय में एकेडमिक काउंसिल की 99 बैठक सम्पन्न Publish Date : 15/07/2026
कृषि विश्वविद्यालय में एकेडमिक काउंसिल की 99 बैठक सम्पन्न
कृषि विश्वविद्यालय में आज एकेडमिक काउंसिल की 99 बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने की। कुलपति ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि इस बार उन्नीस वें दीक्षा समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। ऐकडेमिक काउंसिल की बैठक में 8 एजेंडे रखे गए और वो सभी पास कर दिए गए। बीस जुलाई को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में इस बार स्नातकोत्तर एवं पीएचडी के कुल चार सौ पचास छात्र छात्राओं को उपाधि दी जाएगी। इनमें बीएससी कृषि ओनर्स 114, बीएससी ओनर्स आर्टिकल्चर के 39, बीटेक बायोटेक के 62, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के 19, बीटेक फूड टेक्नोलॉजी के 24] बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी के 16. बीबीएससी एंड एनिमल हस्बैंडरी के 53 छात्र छात्राओं को स्नातक की डिग्री दी जाएगी।
बीबीएससी एनिमल हस्बैंड्री के छात्र आशुतोष शर्मा को स्वर्ण पदक, हर्षिका बाजपेयी को रजत पदक, निशांत मेन्डीराता को कांस्य पदक दिया जाएगा। बीटेक, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के छात्र हर्ष शर्मा को स्वर्ण पदक, उनको रजत पदक एवं राज कश्यप को कांस्य पदक दिया जाएगा।
बी.टेक. बारटेक्नोलॉजी की छात्रा खुशी गुप्ता को स्वर्ण पदक मोनाली रथ को रजत पदक, अनुशिका विद्यया को कांस्य पदक दिया जाएगा। किसी तरह बी.टेक. फूड टेक्नोलॉजी की छात्रा निधि को स्वर्ण पदक अपूर्वा चौधरी को रजत पदक प्रियांशु कशाना को कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। बीटेक डेडिकेटेड टेक्नोलॉजी में भी अमन वर्मा को स्वर्ण पदक, यस राजपूत को रजत पदक एवं अंकुर लता पांडे को कुलपति कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा।
इस बार दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शंकरभाई चौधरी जो कि गुजरात विधानसभा एवं बांस डेयरी के अध्यक्ष हैं, शामिल होंगे साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में अतुल धीरज लाल पटेल जो कि सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रपौत्र हैं। इस बार दीक्षांत समारोह में बेस्ट टीचर अवार्ड डॉ एल के गंगवार को तथा आउटस्टैंडिंग बोमन टीचर अवार्ड प्रोफेसर वैशाली प्राध्यापक कृषि जैव प्रौद्योगिकी को दिया जाएगा।
इसके अलावा पतंजलि भारतीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान हरिद्वार के साथ एमओयू करने की भी सिक्योरिटी प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह के अवसर पर एमओयू किया जाएगा।

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ बी पी सिंह, वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी, निदेशक प्रसार डॉक्टर सतेंद्र खारी, निदेशक शोध डॉ कमल खिलाड़ी एवं विभिन्न महाविद्यालय के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, निदेशकगण तथा छात्र कल्याण अधिष्ठाता वरिष्ठ प्रोफेसर भी मौजूद रहे।
