
वृक्षारोपण महायज्ञ - 2026 के तहत कृषि विश्वविद्यालय में किया गया वृक्षारोपण Publish Date : 12/07/2026
वृक्षारोपण महायज्ञ - 2026 के तहत कृषि विश्वविद्यालय में किया गया वृक्षारोपण
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज कुलपति डॉ0 त्रिवेणी दत्त के दिशा निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी के साथ जोड़कर हरित विकास का नया अध्याय लिखने हेतु कृषि विश्वविद्यालय में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के अधिष्ठातागण, निदेशकों तथा शिक्षकों ने अपने अपने नाम के वृक्ष लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। कुलपति डॉ॰ त्रिवेणी दत्त के द्वारा इस वृक्षारोपण महायज्ञ की शुरुआत की गई तथा उन्होंने इस अवसर पर एक फाइकस का पौधा लगाया।
कुलपति डॉ0 त्रिवेणी दत्त ने संबोधित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन व बढ़ते प्रदूषण जैसी वैश्विक चुनौतियों के बीच प्रदेश में वृक्षारोपण को केवल अभियान नहीं बल्कि जन आंदोलन का रूप दिया गया है। इस पहल को ध्यान में रखते हुए, विश्वविद्यालय में शिक्षकों, कर्मचारियों तथा छात्रों द्वारा बड़े पैमाने पर इस वर्ष वृक्ष लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार वर्ष 2030 तक हरित क्षेत्र को 15 प्रतिशत तक पहुंचाने के लक्ष्य पर कार्य कर रही है। विरासत, औषधि एवं व्यावसायिक पौधों के व्यापक रूपण के माध्यम से उत्तर प्रदेश पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, किसानों की आय वृद्धि और भावी पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में सशक्त कदम उठा रही है।

इस अवसर पर वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी, कुलसचिव डॉक्टर वी. पी. सिंह, निदेशक प्रसार डॉक्टर सतेन्द्र खारी, निदेशक ट्रेनिंग प्लेसमेंट डॉक्टर आर. एस. सेंगर, अधिष्ठाता डॉ॰ रवीन्द्र कुमार, डॉ॰ विवेक, डॉ॰ बिजेन्द्र सिंह, डीनपीजी डॉ डी. के. सिंह, डॉ॰ सत्यप्रकाश, डॉ॰ अशोक यादव, डॉक्टर हरिओम कटियार, डॉ॰ अभिषेक, डॉ॰ रश्मि, डॉ॰ डी. के. सिंह, निदेशक शोध डॉ॰ कमल खिलाड़ी और डॉ पंकज कुमार आदि शिक्षकों ने भी अपने नाम से एक-एक वृक्ष लगाया। इस वर्ष, कृषि विश्वविद्यालय में बड़े पैमाने पर वृक्ष लगाए गए हैं, जिससे कि ग्रीन कैंपस और अधिक अच्छा बन सके।
