स्वास्थ्य समाचार:      Publish Date : 05/07/2026

                      स्वास्थ्य समाचार:

  • व्यवहार में बदलाव से रोके जा सकते हैं डिमेशिया के आधे मामले

ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका व चीन समेत 8 देशों में डेमिशिया से जुड़े पब्लिक हेल्थ कम्पेन के एक नए विश्लेषण से ज्ञात हुआ है कि लोगों के व्यवहार में केवल कुछ बदलाव करने व डिमेशिया का जोखिम कम करने के लिए कुछ ऐसे तरीकों की जरूरत है, जो लोगों को जोड़ने वाले व्यक्तिगत और समुदाय आधारित हो।

कुछ समय पहले किए गए इस शोध के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि डिमेशिया के लगभग 1/2 मामलों को रोका जा सकता है, बस केवल उन रिस्क फैक्टर्स पर ध्यान देकर, उन्हें बदला जा सकता है जैसे कि शारीरिक रूप से सक्रिय न रहना, धूम्रपान, हाई कॉलेस्ट्रॉल और अवसाद आदि।

                                         

शोधकर्ताओं का कहना है कि लोगों के व्यवहार और विहार में वास्तविक बदलाव लाने के मामले में सार्वजनिक स्वास्थ्य के तरीके नाकाफी साबित हो रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की करटिन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बताया कि यह न्यूरो डी जनरेटिव बीमारी दुनिया भर के 57 मिलियन लोगों को प्रभावित करती है और अनुमान है कि वर्ष 2050 तक यह संख्या तीन गुना हो जाएगी। इस स्थिति में प्रभावित लोगों के परिवार, स्वास्थ्य प्रणाली एवं अर्थव्यवस्था पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।