
कृषि विश्वविद्यालय में छात्रावास में रह रही सभी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण Publish Date : 28/06/2026
कृषि विश्वविद्यालय में छात्रावास में रह रही सभी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज उन्नीसवें दीक्षांत समारोह पूर्व जनभवन एवं कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ॰ त्रिवेणी दत्त के दिशा निर्देशन में मां-बेटी सम्मेलन के अन्तर्गत प्रेरणा एवं मार्गदर्शन के क्रम में छात्रावास में रह रही सभी छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया ताकि छात्राओं के स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं का पता लगाते हुए समय से उनका निराकरण किया जा सके।
इस कार्यक्रम का आयोजन आज के बदलते परिवेश को ध्यान में रखते हुए अनुचित जीवनशैली वातावरण एवं खानपान को दृष्टिगत रखते हुए किया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत छात्राओं की रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को छात्राओं की माताओं को जो मां-बेटी सम्मेलन में आएंगी, उनके साथ साझा किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रातः कुलसचिव डॉ॰ वी. पी. सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अधिष्ठाता छात्र कल्याण( छात्रा) डॉ॰ रश्मि सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ॰ विवेक, डॉ॰ रवींद्र कुमार, डॉ॰ पंकज कुमार, डॉक्टर तरुण सरकार, निदेशक ट्रेनिंग प्लेसमेंट डॉ आर. एस. सेंगर, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ डी. के. सिंह, प्रभारी अधिकारी चिकित्सालय डॉक्टर विवेक मलिक भी उपस्थित रहे। यह स्वास्थ्य परीक्षण 3 दिन तक हॉस्टल में जारी रहेगा। लगभग पाँच सौ छात्राओं का परीक्षण तीन दिन में किया जाएगा। आज 117 छात्राओं का ब्लड सैंपल लेकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान शैफाली, प्रिंसी, हर्षा, बीनू, मृदुल, मेघा, अलंकृता, दिशानी, अंजलि, नैन्सी आदि छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम के दौरान छात्रावास अधीक्षिका डॉक्टर श्वेता यादव, डॉ॰ निमशा टेहरी, श्वेता आनंद, प्रमिला उमराव, डाक्टर शीतल बंगा, डाक्टर आशा विष्ट और नरेन्द्र नाथ उपाध्याय के सहित विभिन्न हॉस्टलों के केयर टेकर भी उपस्थित रहे।
