
कृषि विश्वविद्यालय में 98 वीं एकेडमिक कौंसिल की बैठक संपन्न Publish Date : 20/06/2026
कृषि विश्वविद्यालय में 98 वीं एकेडमिक कौंसिल की बैठक संपन्न
सरदार वल्लभ भाई पटेल, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त की अध्यक्षता में 98 वीं ऐकडेमिक कौशल की बैठक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति ने बताया कि इस बैठक के दौरान कुल 29 एजेंडे रखे गए और सभी 28 एजेंडों को पास कर दिया गया। इस बैठक में 20 जुलाई को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों में उत्तीर्ण छात्राओं को उपाधि प्रदान करने हेतु प्रस्तावकों पारित किया गया। मौलिक विज्ञान एवं मानकीय महाविद्यालय में बीएससी मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग नामक 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम एवं पाठ्य सिलेबस संबंधी प्रस्ताव को पास किया गया।
पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में वेक्टरी बार टेक्नोलॉजी, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाने का अनुमोदन किया गया।
विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित उद्यान महाविद्यालय कटाई उपरांत प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, तकनीक महाविद्यालय, कृषि महाविद्यालय जयप्रयोगी महाविद्यालय, गन्ना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के लिए सह प्राध्यापक 24 पदों को विज्ञापित करने की अनुमति दी गई। इसके अलावा गन्ना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, महाविद्यालय एवं पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, कृषि महाविद्यालय एवं जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के लिए सहायक प्राध्यापक 65 के पदों को विज्ञापित करने की अनुमति दी गई।

कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा 100% वित्त पोषित 20 कृषि विज्ञान केन्द्रों के लिए समूहगा के कुल 62 रिक्त पदों के विज्ञापन को विज्ञापित करने की अनुमति दी गई। इसके अलावा, 20 कृषि विज्ञान केन्द्रों के लिए विषय वस्तु विशेषज्ञ T6 के 31 पदों को विज्ञापन करने की अनुमति दी गई
इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने विगत 5 वर्षो में उठाए गए कदमों तथा उपलब्धियों को प्रस्तुत किया, साथ ही विश्वविद्यालय में आगामी वर्षों में किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी रखी। इस दौरान वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के निदेशक, अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहे।
