
कृषि विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में बैडमिन्टन कोर्ट की स्थापना Publish Date : 17/06/2026
कृषि विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में बैडमिन्टन कोर्ट की स्थापना
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वनिद्यालय के माननीय कुलपति डॉ0 त्रिवेणी दत्त जी की प्रेरणा एवं मार्ग दर्शन में विश्वविद्यालय के सरोजनी भवन छात्रावास में छात्राओं के सर्वागिंण विकास हेतु आज बैडमिन्टन कोर्ट की स्थापना की गयी। इस सुविधा से न्यू गर्ल्स हास्टल, शहीद भगत सिंह छात्रावास एवं सरोजनी भवन में रहने वाली छात्राएं लाभान्वित हो सकेंगी।

नव स्थापित बैडमिन्टन कोर्ट की स्थापना का उद्घाटन माननीय कुलपति जी की धर्म पत्नी श्रीमती सुनीता जी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ0 वीरपाल सिंह ने छात्राओं से खेलकूद को अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए इस खेल को छात्राओं के लिए बेहद उचित बताया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ0 डी0 के0 सिंह एवं डॉ0 रश्मि, अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा किया गया। इस मौके पर छात्रावासों की वार्डन डॉ0 श्वेता यादव, डॉ0 प्रर्मिला उमराव, डॉ0 आशा विस्ट, डॉ0 निमिषा टिहरी, डॉ0 श्वेता आनन्द, डॉ0 श्रेया रावत, डॉ0 शीतल बांगा आदि के सहित भारी संख्या में छात्राएं भी उपस्थित रहीं।
