
प्रदेश के मुख्यमंत्री से कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति की शिष्टाचार भेंट Publish Date : 17/06/2026
प्रदेश के मुख्यमंत्री से कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति की शिष्टाचार भेंट
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी से सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ के माननीय कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर माननीय कुलपति जी ने विश्वविद्यालय की बहुआयामी प्रगति, शिक्षण-शोध गतिविधियों और कृषक कल्याण की दिशा में किए जा रहे नवीन प्रयासों से माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया।
साथ ही, विश्वविद्यालय की आगामी कार्य योजनाओं एवं रजत जयंती तथा सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती 'एकता एवं प्रगति का उत्सव' के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
