
कृषि विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन Publish Date : 11/06/2026
कृषि विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज ‘धरती क्रॉप साइंस’ प्राइवेट लिमिटेड, बंगलौर के तत्वधान में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त के दिशा निर्देशन में छात्रों के प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय में समय समय पर प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता रहता है।

इसी क्रम में आज धरती प्रॉपसाइंस प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रांत चिकारा ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि धरती क्रॉप, साइंस कई पेस्टिसाइड, हर्बिसाइड्स तथा फर्टिलाइजर के साथ राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही है। कंपनी के उत्पाद गुणवत्तापूर्ण होने के कारण किसानों के बीच लगातार लोकप्रिय होते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी खरीफ रबी तथा सब्जियों और फल फूल की खेती से संबंधित कई उत्पाद बना रही हैं जिनके परिणाम किसानों को अच्छे मिलते हैं, इसलिए इसकी मांग भी लगातार बढ़ती जा रही है।

इस अवसर पर डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग प्लेसमेंट ने बताया कि विश्वविद्यालय में छात्रों को अधिक से अधिक रोजगार दिलाने के लिए नियमित रूप से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।
यहां के छात्रों को काफी अच्छे पैकेज पर प्लेसमेंट भी मिल रहे हैं। आज कंपनी के द्वारा लिए गए इंटरव्यू के लिए बीस छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से पांच छात्र छात्राओं का चयन भी किया गया है। कंपनी के पदाधिकारियों का स्वागत डॉ0 आर. एस. सेंगर के द्वारा किया गया तथा धन्यवाद प्रस्ताव डॉ0 सत्य प्रकाश द्वारा और इस कार्यक्रम का संचालन डॉ0 संजीव गुप्ता, एसोसिएट डायरेक्टर ट्रेनिंग प्लेसमेंट द्वारा किया गया। आज के इस प्लेसमेंट ड्राइव में बीएससी तथा एमएससी के छात्रों के द्वारा सक्रियता से भाग लिया गया।
