कृषि विश्वविद्यालय में किया गया वृक्षारोपण      Publish Date : 10/06/2026

कृषि विश्वविद्यालय में किया गया वृक्षारोपण

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज बृहद स्थल पर है। विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया यह पहला विश्वविद्यालय है जहां पर सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के नाम से एकीकृत वृक्ष लगाया गया है। सभी ने वृक्ष के पालन पोषण कर बड़ा करने का संकल्प लिया है।

इस अवसर पर कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रत्येक कर्मचारी और अधिकारियों तथा शिक्षकों का कर्तव्य है कि वो विश्वविद्यालय परिसर में लगाए गए प्रत्येक वृक्ष के पोषण पर ध्यान दें और सभी फलदार वृक्षों को बड़ा अपना सहयोग प्रदान करें।

              

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों ने अपने अपने नाम का एक वृक्ष लगाया। इस दौरान कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक अधिष्ठाता भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर रितुल सिंह, अजय तिवारी, मनोज कुमार सेंगर, राकेश सेन, एन. एन. उपाध्याय, विनय प्रताप सिंह, सुरेश मौर्य, विनय शर्मा, प्रदीप सिंह, अरुण कुमार, चंद्रपाल सिंह, सूची गुप्ता, मोनिका राठी, संगीता शर्मा आदि उपस्थित रहे।