
कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षांत से पहले दीक्षोत्सव Publish Date : 09/06/2026
कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षांत से पहले दीक्षोत्सव
-
कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षांत से पहले दीक्षोत्सव 25 जून तक मनाया जाएगा।
साहित्य, संस्कृति, स्वास्थ्य का होगा। संगम विभिन्न महाविद्यालयों में होंगे कार्यक्रम -कुलपति डॉ॰ त्रिवेणी दत्त
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में प्रस्तावित 20 जुलाई को दीक्षांत समारोह से पहले विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त की अध्यक्षता में आज रिव्यू मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में कुलपति ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा प्रत्येक कमेटी के चेयरमैन एवं सचिव को जल्दी से जल्दी सभी कार्य पूर्ण करने की आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विश्वविद्यालय प्रशासन में दीक्षोत्सव का शंखनाद, कर दिया गया है, जो 25 जून तक जारी रहेंगे। इस महोत्सव में साहित्यिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, कलात्मक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल उपाधि प्राप्त करने का अवसर नहीं बल्कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव भी है। उन्होंने सभी विभागों एवं संबंधित महाविद्यालयों से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों को कराने के निर्देश दिए गए। कुलसचिव डॉ॰ वी. पी. सिंह ने बताया कि दीक्षोत्सव के तहत निबंध भाषण, कविता, देशभक्ति गीत, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लोकनृत्य, पोस्टर, स्लोगन, रंगोली एवं संस्थागत कला जैसी प्रतियोगिताएँ कराई जाएंगी।

समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह की शुरुआत कर दी गई है। कुलसचिव डॉ॰ वी. पी. सिंह ने बताया कि इस वर्ष दीक्षोत्सव में नवाचार को विशेष महत्व दिया गया है।
