कृषि मंत्री ने विश्वविद्यालय के हॉर्टीकल्चर रिसर्च सेन्टर एवं शोध, प्रसार की समीक्षा की      Publish Date : 04/06/2026

कृषि मंत्री ने विश्वविद्यालय के हॉर्टीकल्चर रिसर्च सेन्टर एवं शोध, प्रसार की समीक्षा की

सरदार वल्लभ भाई पटेल के शिवम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज कृषि कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्यप्रकाश शाही ने विश्वविद्यालय के हॉर्टीकल्चर रिसर्च सेन्टर का भ्रमण कर वहां उगाए जा रहे ड्रैगन फ्रूट, आम, नाशपाती, आडू, अंजीर और हल्दी की मेडिसिनल प्लांट की खेती का भी अवलोकन किया और उसकी काफी सराहना की। इस दौरान उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने हेतु उपयोगी सुझाव भी दिए।

उन्होंने विश्वविद्यालय में शिक्षकों के अधिकारियों से वार्ता करते हुए समीक्षा बैठक आयोजित की और कहा कि आगामी खरीफ सीजन में दलहनी फसलों के अलावा प्राकृतिक खेती के डेमोस्ट्रेशन ट्रायल अधिक से अधिक जगह पर लगाए जाने चाहिए, जिससे किसानों को तकनीकी ज्ञान आसानी से मिल सके और भविष्य में प्राकृतिक खेती और तेजी से बढ़ाया जा सकें।

            

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 5 जून से लेकर 21 जून तक खेत बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सभी लोगों को भाग लेना है। उन्होंने बताया कि हर विकासखंड में प्राकृतिक मिशन पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। यह मिशन 16 से 17 जून तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 21 दिनों का कार्य का उत्तर प्रदेश निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान माननीय मंत्री जी ने यूपीपीसीएस तथा अन्य निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को नसीहत दी कि वो जल्द से जल्द आवंटित कारकों पूर्ण करें, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। माननीय मंत्री जी ने प्रत्येक कृषि विज्ञान केन्द्र पर एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में प्राकृतिक खेती का डेमोस्ट्रेशन लगाए जाने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय में भदावरी मुर्रा, भैंसों साहिवाल गायों के परियोजना को भेजने के निर्देश दिए तथा कहा कि इस प्रकार के पशुपालन से पशु उत्तर प्रदेश में शाहीवाल गायों का संख्या बढ़ेगी और यह क्षेत्र भी दुग्ध पालन के क्षेत्र में काफी आगे जा सकेगा।

                  

इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने विश्वविद्यालय के विकास के लिए उठाए गए कदमों तथा यहां चल रही योजना और परियोजनाओं की जानकारी दी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने हॉस्टलों तथा साफ सफाई हेतु उठाए गए कदमों की सराहना की। इस दौरान उप सचिव डॉ वी पी सिंह, वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी, विभिन्न विभागों के अधिष्ठाता, निदेशक एवं विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहे।