कृषि विश्वविद्यालय में उन्नीस वें दीक्षांत समारोह की समीक्षा बैठक      Publish Date : 22/05/2026

कृषि विश्वविद्यालय में उन्नीस वें दीक्षांत समारोह की समीक्षा बैठक

सरदार वल्लभभाई पटेल की सेवा प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्ते की अध्यक्षता में आज विश्वविद्यालय में 20 जुलाई को आयोजित होने वाले 19वें दीक्षांत समारोह की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने सभी कमेटी के अध्यक्षों एवं सचिवों को दिशा निर्देश दिए कि वह अपना कार्य जल्दी से जल्दी पूर्ण करें, जिससे आगामी बीस जुलाई को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा सके।

कुलपति डॉ॰ त्रिवेणी दत्त के निर्देशन में 31 समितियों का गठन किया गया है, जिनको विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, छात्रों और अधिकारियों का प्रयास होना चाहिए कि ऊर्जा की अधिक से अधिक बचत की जाए। उन्होंने दिशा निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय के सभी एसी 23 डिग्री सेल्सियस से कम पर न चलाई जाएं। जब बहुत ही आवश्यकता हो तब बिजली का उपयोग किया जाए। दिनों में लाइट कहीं जलती दिखाई देती है तो उसको तुरंत बंद किया जाए। सेंसर आधारित बिजली के बल्बों और ट्यूबलाइट का प्रयोग किया जाए जिससे कि वो जब कोई यूज न कर रहा हो तो वह स्वता ही बंद हो जाएं।

             

कुलपति ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों को प्रयास करना चाहिए कि वह घर से जब विश्वविद्यालय आने के लिए सामूहिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें, ग्रुप में शेयर करके बाहर को चलाएं जिससे कि पेट्रोल की अधिक से अधिक बचत की जा सकें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में अब केवल शनिवार को वाहन का संचालन बंद रखा जाएगा, क्योंकि बहुत अधिक हिट वेव और तापमान हो जाने के कारण लोगों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। इसलिए अब विश्वविद्यालय परिसर में केवल शनिवार के दिन हो, सभी वाहनों का संचालन बंद रहेगा और शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं ई रिक्शा के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकेंगे।

इस बैठक में कुलसचिव डॉ॰ वीपी सिंह, वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी, निदेशक प्रसार डॉ॰ सतेन्द्र खारी, डॉक्टर कमल खिलाड़ी, डॉ आर. एस. सेंगर, डॉ विवके, डॉ डीके सिंह, डॉ रविंद्र कुमार, डॉ रश्मि, डॉ॰ बिजेंद्र सिंह, डॉ पंकज कुमार, डॉ यूपी शाही, डॉ पुष्पेंद्र कुमार, डॉ अशोक यादव, डॉ हरिओम कटियार डॉ पुष्पेंद्र ढाका एवं विभिन्न कमेटियों के अध्यक्ष एवं सचिव भी मौजूद रहे।