
टेक्नो कंपनी के द्वारा कृषि विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन Publish Date : 21/05/2026
टेक्नो कंपनी के द्वारा कृषि विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज टेक्नो कंपनी चंडीगढ़ के द्वारा परास्नातक एवं पीएचडी के छात्रों हेतु प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवा योजन निदेशालय में किया गया। कृषि विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त के दिशा निर्देशन में आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे विश्वविद्यालय के छात्रों को आदि से अधिक रोजगार उपलब्ध कराए जा सकें।

कुलपति के निर्देशानुसार छात्रों को इंडस्ट्री की गतिविधियों से भी समय समय पर अवगत कराया जाता रहता है और कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा व्याख्यान देकर छात्रों का मार्गदर्शन भी किया जाता है।
इस अवसर पर निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट डॉ आर. एस. सेंगर ने बताया कि विश्वविद्यालय का प्रयास है कि राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाली कंपनियों में छात्रों का अधिक से अधिक प्लेसमेंट हो, जिससे कि उनको अच्छा पैकेज प्राप्त हो सके।

टेक्नो कंपनी चंडीगढ़ के निदेशक दिनेश कुमार ने बताया, कि कंपनी द्वारा राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आलू के अच्छे बीज का उत्पादन किया जाता है, जिससे कि उच्च कोटि की चिप्स का निर्माण किया जाता है। आलू के बीज हेतु देश तथा विदेश में बीज उत्पादन का कार्य किसानों के यहां कॉन्टैक्ट फार्मिंग के आधार पर किया जाता है, जिससे किसानों को काफी लाभ हो रहा है और उनक उनके आलू की अच्छी कीमत पर बिक्री हो पाती है, जिससे उनको काफी अच्छा लाभ भी प्राप्त होता है।
इस अवसर पर कंपनी के वैज्ञानिक हरदीपक सिंह, बर्मन शर्मा, जॉइंट डायरेक्टर ट्रेनिंग प्लेसमेंट डॉ सत्यप्रकाश, एसोसिएट डायरेक्टर डॉ संजीव कुमार गुप्ता आदि भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ संजीव गुप्ता द्वारा किया गया।
