
प्रधानमंत्री के आह्वान पर कृषि विश्वविद्यालय डीजल और पेट्रोल के वाहन का संचालन बंद Publish Date : 15/05/2026
प्रधानमंत्री के आह्वान पर कृषि विश्वविद्यालय डीजल और पेट्रोल के वाहन का संचालन बंद
सरदार वल्लभभाई पटेल, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में कृषि विश्वविद्यालय द्वारा पेट्रोल डीजल ऊर्जा बचाने के दिशा निर्देश कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने दिए शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र छात्राओं ने इसका अनुपालन किया और आज विश्वविद्यालय परिसर में सभी डीजल पेट्रोल के वाहन बंद रहे। कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त आज अपने आवास से पैदल कार्यालय पहुंचे एवं विश्वविद्यालय परिसर में डेयरी हार्टिकल्चर ब्लॉक का ई रिक्शा के माध्यम से निरीक्षण किया। उनके साथ विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता तथा निदेशक भी मौजूद रहे।
कृषि विश्वविद्यालय में इस पहल के कारण सभी डीजल और पेट्रोल के वाहन बंद रहे। शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्राएं ई रिक्शा तथा साइकिल के माध्यम से आज विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे।
कुलपति डॉ त्रिवेणीदत्त ने दिशा-निर्देश दिए कि बेवजह वाहनों के प्रयोग से बचें। कार्यालय में ऊर्जा बचाएं, कोशिश करें, बिजली का कम प्रयोग हो एसी के प्रयोग से भी बचें।

उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान पर सभी को निर्देश दिया कि पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करें। और ऊर्जा बचत पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि विभिन्न महाविद्यालयों में बिजली का दुरुपयोग न हो, इस पर ध्यान दिया जाए। एसी का कम से कम उपयोग करें। ज़रूरी नहीं होने पर लाइट बंद रखें। कोई भी अधिकारी वाहन से परिसर में भ्रमण न करें।
इस दौरान वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी, कुलसचिव डॉ वीपी सिंह अधिष्ठाता, डॉ बिजेन्द्र सिंह, डॉक्टर लोकेश गंगवार, डॉ अशोक यादव, डॉ हरिओम कटियार, डॉ आर एस सेंगर, डॉ पी के सिंह पीआरओ रितुल सिंह आदि भ्रमण के दौरान मौजूद रहे।
