
कृषि विश्वविद्यालय में बचाएंगे पेट्रोल, डीजल, करेंगे ई कार्ट और साइकिल की सवारी Publish Date : 15/05/2026
कृषि विश्वविद्यालय में बचाएंगे पेट्रोल, डीजल, करेंगे ई कार्ट और साइकिल की सवारी
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त की अध्यक्षता में एक सीनियर ऑफिसर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने कहा कि ईरान अमेरिका के बीच चल रहे तनाव और प्रधानमंत्री की पेट्रोल डीजल का प्रयोग कम करने की अपील को ध्यान में रखते हुए कृषि विश्वविद्यालय में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं ने पेट्रोल, डीजल वाहनों के उपयोग को सीमित करने का फैसला किया है।

कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं से ईंधन बचत तथा सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग की अपील की है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, प्रधानमंत्री की अपील के बाद परिसर में ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं और उन पर कल से ही अमल करना प्रारंभ कर दिया जाएगा। परिसर में कोई भी पेट्रोल और डीजल का वाहन नहीं चलेगा। शिक्षक घरों से साइकिल से विश्वविद्यालय आएंगे। साथ ही एक जगह वाहन से आने वाले वाहनों को स्टेडियम में रोक दिया जाएगा और वहां से ई रिक्शा या पैदल ही पर्सनल में एक महाविद्यालय से दूसरे महाविद्यालय तक जाएंगे।

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ वीरपाल सिंह, निदेशक प्रसार डॉ सतेंद्र खारी, निदेशक शोध डॉ कमल खिलाड़ी, निदेशक ट्रेनिंग प्लेसमेंट डॉ आर एस सेंगर, डॉ लोकेश गंगवार, डॉ रवींद्र कुमार, डॉ विवेक डॉक्टर, बिजेन्द्र सिंह, डॉ रश्मि चौधरी, डॉ जेंथा मैनुअल, डॉक्टर पंकज कुमार, डॉ पुष्पेंद्र ढाका, यूपी शाही, डॉ टीएस सरकार, डॉ डीके सिंह आदि उपस्थित रहे।
