जनगणना अभियानः महत्वपूर्ण जानकारी      Publish Date : 14/05/2026

        जनगणना अभियानः महत्वपूर्ण जानकारी

  • तारीख 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक 8 स्टेप में अपने मोबाइल से आसानी से स्व गणना करें।

8 स्टेप में घर बैठे फॉर्म भरें:

1. वेबसाइट खोलें: ब्राउज़र में https://se-census.gov.in पर जाएं। State में ‘उत्तर प्रदेश’ का चयन करें और Captcha भरें।

2. मोबाइल से रजिस्ट्रेशनः परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर डालें। OTP ls Verify करें।

3. भाषा का चुनाव करें: हिंदी, English या 16 अन्य भाषाओं में से कोई भी एक चुन सकते हैं।

4. Address Details भरें: राज्य, जिला, गांव/शहर, मकान नंबर डालें और Au मैप पर घर को लाल मार्क से टैग करें।

5. घर और परिवार की जानकारीः आपसे 33 सवाल पूछे जाएंगे। जैसे घर पक्का/कच्चा, बिजली, पानी, शौचालय, परिवार के सदस्य, TV, मोबाइल और इंटरनेट आदि के विषय में।

6. Form Submit करें: सारी जानकारी को अच्छी तरह से चेक करके Submit बटन दबाएं।

7. SE ID प्राप्त करें: Submit करने के बाद Self Enumeration ID (SE ID) मिलेगा। जैसे UP27-ABCDE1234। इसे संभाल कर रखें।

8. Verification: जब जनगणना अधिकारी घर आए तो बस उन्हें अपना SE ID दिखा दें। इसके बाद आपको दोबारा से जानकारी देनें की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ध्यान दें

प्रगणक एवं जनगणना कर्मियों का सम्मान करें और उनका भरपूर सहयोग करें।