
कृषि विवि में हर्सोल्लास के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती Publish Date : 09/05/2026
कृषि विवि में हर्सोल्लास के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती
आज संस्थान के परिसर में अदम्य साहस और वीरता के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती गर्व और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर विशेष पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता रजिस्ट्रार डॉ0 वीरपाल सिंह ने की।
कार्यक्रम की मुख्य बातें:
अध्यक्षता एवं संबोधन: कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रजिस्ट्रार डॉ0 वीरपाल सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति के लिए आज हम सबके बीच अमर है । उनके साथ डीएसडब्ल्यू डॉ0 डी. के. सिंह, डॉ0 एल. बी. सिंह, डॉ0 डी. वी. सिंह, डॉ0 अरविंद कुमार, डॉ0 एस. के. गुप्ता, और डॉ0 यू. पी. शाही ने भी अपने विचार साझा किए।

श्रद्धासुमन अर्पण: उपस्थित सभी अतिथियों और छात्रों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
छात्रशक्ति की उपस्थिति:
कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य रूप से अरुण सिंह, पंकज, ऋषभ, नंदनी, अंकित, शिवेंद्र, प्रमोद, हर्षित, अभिषेक, हर्ष, प्रद्युम्न, राकेश, गौतम, आकाश, और कार्तिक समेत अनेक छात्र इस अवसर पर उपस्थित रहे।
