कृषि विवि में प्लेसमेंट हेतु छह छात्रों का चयन      Publish Date : 29/04/2026

कृषि विवि में प्लेसमेंट हेतु छह छात्रों का चयन

टी क्यू क्यू ऐ - द क्वालिटी एलायंस रीटेल दुकानदारों के लिये बनाया गया ऐसा सपोर्ट सिस्टम है जो उन्हें नये ग्राहक जोड़ने, आधुनिक विपणन, रीटेल टेक्नोलॉजी, प्राइवेट लेबल उत्पाद, मार्केटिंग और उत्तम मुनाफा प्रबंधन की ट्रेनिंग प्रदान करता है। यह सेवा छोटे और बड़े रीटेल कारोबारियों को रीटेल चेन, आनलाइन रीटेल और तुरंत डिलीवरी प्लेटफार्म से प्रतिस्पर्धा करने और मुनाफा बढ़ाने में सक्षम बनायेगी।

                      

निदेशक ट्रेनिंग प्लेसमेंट डॉ आर एस सेंगर ने बताया प्लेसमेंट हेतु पैंतीस छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इनमें से कंपनी द्वारा छह छात्रों का चयन किया गया। इस अवसर पर ज्वाइंट डायरेक्टर ट्रेनिंग प्लेसमेंट डॉ सतप्रकाश, एसोसिएट डायरेक्टर ट्रेनिंग प्लेसमेंट डॉ संजीव कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।