कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ में साइकिल यात्रा एवं पद यात्रा का आयोजन      Publish Date : 18/04/2026

     कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ में साइकिल       यात्रा एवं पद यात्रा का आयोजन

आज दिनांक 18.04.2026 को कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के अन्तर्गत प्रातः 08.00 बजे विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं एवं महिला कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा माननीय कुलपति डा0 त्रिवेणी दत्त जी की अध्यक्षता में एक साईकिल यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय की लगभग 300 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इसी प्रकार आज दिनांक 18.04.2026 को नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के अन्तर्गत सायं 05.00 बजे कृषि विश्वविद्यालय मेरठ एवं मेजर ध्यान चन्द खेल विश्वविद्यालय के तत्वधान में संयुक्त पद यात्रा का आयोजन किया गया जो कृषि महाविद्यालय से प्रारम्भ होकर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से होते हुये प्रशासनिक भवन तक किया गया, इस साइकिल यात्रा को दोनों विश्वविद्यालय के कुलपतियों द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

                  

उक्त पद यात्रा में श्रीमती मीनाक्षी भराला, माननीय सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग एवं श्रीमती संतोष चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा उक्त कार्यक्रम में सहभागिता की गया।

इन दोनो के द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में महिलाओं की भागीदारी और उनके संवैधानिक अधिकारों तथा भारतीय न्याय संहिता नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मुख्य विन्दुओं पर प्रकाश भी डाला गया। माननीय कुलपति जी द्वारा केन्द्र सरकार के पहल को सराहनीय कदम बताया एवं कुलपति जी द्वारा भविष्य में विश्वविद्यालय में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चत् करने का अश्वासन भी दिया गया।

                       

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त मेजर ध्यानचन्द विश्वविद्यालय के कुलसचिव, वित्त नियन्त्रक, अधिष्ठाता छात्र कल्याण सहित कई अन्य अधिकारियो एवं कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन डा0 विपिन कुमार, कार्यक्रम समन्वयक एन.एस.एस. द्वारा किया गया तथा धन्यवाद प्रस्ताव डा0 रशिम, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, गर्ल्स द्वारा प्रस्तुत किया गया।