
आशीष शर्मा जी ने धामपुर शुगर मिल यूनिट हेड का पदभार ग्रहण किया Publish Date : 15/04/2026
आशीष शर्मा जी ने धामपुर शुगर मिल यूनिट हेड का पदभार ग्रहण किया
गौरव के पल- हम सभी के प्रिय एवं आदरणीय आशीष शर्मा जी ने धामपुर शुगर मिल यूनिट हेड का चार्ज धामपुर शुगर मिल के महाप्रबंधक कुंवर ईशान गोयल जी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अक्षत कपूर जी, मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री सुशील मेहरोत्रा जी, श्री तुषार भट्ट एवं धामपुर शुगर मिल के विभागाध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति में ग्रहण किया।
श्री आशीष शर्मा, एक मृदुल भाषी, हंसमुख, सौम्य स्वभाव एवं मिलनसार व्यक्ति हैं, धामपुर शुगर मिल से पहले 30 वर्षों के कार्यकाल में वह रजपुरा, जिला संभल, मीरगंज- बरेली के यूनिट हेड भी रह चुके हैं तथा धामपुर की असमोली यूनिट तथा मंसूरपुर यूनिट में कई वर्षों तक कार्य कर चुके है।
धामपुर शुगर मिल के समस्त क्षेत्र वासियों, श्रमिकों एवं कर्मचारियों तथा ट्रांसपोर्टरों को हार्दिक बधाई, जय हिंद, जय भारत-
