
कृषि विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन Publish Date : 13/04/2026
कृषि विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
सरदार वल्लभ भाई पटेल, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज कुलपति डॉ0 त्रिवेणीदत्त जी के दिशा निर्देशन में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति डॉ0 त्रिवाणी दत्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कृषि विश्वविद्यालय में शत-प्रतिशत प्लेसमेंट की ओर अपना ध्यान केन्द्रित करें, जिससे छात्रों को उच्च कोटि के प्लेसमेंट प्राप्त हो सकें। इसके लिए उन्होंने मॉक इंटरव्यू, पर्सनलिटी डेवलपमेंट तथा कम्युनिकेशन स्किल को और अधिक स्ट्रांग करने ओर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस मौके पर कुलपति डॉ0 त्रिवेणी दत्त ने डायरेक्टेट ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशलों से जोड़ना और उन्हें उपयोग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना होगा। उन्होंने कहा की प्लेसमेंट गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार की दिशा में भी एक मजबूत अवसर प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने कहा कि आगे भी विभिन्न कंपनियों से समन्वय स्थापित कर ऐसे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाते रहने चाहिए।

आज कृषि विश्वविद्यालय में ज्वारी ग्रुप लिमिटेड के अंतर्गत गोविंद शुगर मिल लखीमपुर खीरी के द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस ड्राइव में ग्रेजुएट एग्रीकल्चर ट्रेनिंग के लिए शुगर कैन डिपार्टमेंट के 34 छात्र-छात्राओं में से 11 छात्रों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया था। जिनका साक्षात्कार आज ऑनलाइन डायरेक्टेट ट्रेनिंग और प्लेसमेंट ऑफिस में आयोजन किया गया था। ज्वारी ग्रुप लिमिटेड गोविंद शुगर मिल लखीमपुर खीरी की कंसंटेंट फाजिया तारुणम ने अपने संबोधन में छात्र छात्राओं को शुगर मिल द्वारा किए जा रहे क्रियाकलापों तथा शुगर मिल की उपयोगिता और किसानों के सामने आ रही चुनौतियों के बारे में विस्तार से व्याख्यान दिया। उन्होंने शुगर की बढ़ती ही मांग और उसकी खपत और बाई प्रोडक्ट के बारे में भी विस्तार से छात्र छात्राओं को बताया।
कंपनी द्वारा दोपहर दो बजे से 6 बजे तक इन्टरव्यू का आयोजन किया गया। इस इंटरव्यू में निदेशक ट्रेनिंग प्लेसमेंट, डॉक्टर आर. एस. सेंगर, एसोसिएट डायरेक्टर ट्रेनिंग प्लेसमेंट डॉ संजीव कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे और उन्होंने प्रोग्राम को को-आर्डिनेट करके सभी का स्वागत और धन्यवाद दिया। इस दौरान चार छात्रों का कंपनी ने कंपनी द्वारा चयन किया गया।
