पीएम-किसान योजना के लिए नए दिशा-निर्देश      Publish Date : 03/04/2026

पीएम-किसान योजना के लिए नए दिशा-निर्देश

केन्द्र सरकार के द्वारा पीएम-किसान योजना के अन्तर्गत नई प्रणाली किसान किसान आईडी को अनिवार्य रूप से लागू कर दिया गया है। पीएम-किसान योजना के लिए पात्र किसानों के पास अब किसान आईडी का होना जनवरी 2026 से अनिवार्य कर दिया गया है। इस डिजिटल आईडी में किसानों की भूमि, फसल, आधार और बैंक आदि सभी से जुड़ी जानकारियों का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

इस प्रक्रिया से किसानों को सरकारी लाभ पहुँचाने में पारदर्शिता आएगी। फिलहाल, इस नए नियम से योजना में पंजीकृत लाभार्थी पात्र किसान प्रभावित नहीं होंगे।