कृषि विश्वविधालय में जारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन      Publish Date : 13/03/2026

कृषि विश्वविधालय में जारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौधोगिक विश्वविधालय, मेरठ के पशु चिकित्सा महाविधालय के अंतर्गत संचालित उधमिता विकास हेतु पशुधन उत्पादन विषय पर 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय के 31 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया,  एवं सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सम्पूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति महोदय डॉ0 त्रिवेणी दत्त के द्वारा की गयी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के अवसर पर माननीय कुलपति महोदय नें सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने के लिए प्रमाणपत्र वितरित किए और उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनको अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया।

रजिस्ट्रार डॉ0 रामजी सिंह ने सभी प्रतिभागियों को सफल प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए उनकी सराहना की एवं उनको अच्छी नस्ल के पशुओं को पालने पर जोर दिया। कोर्स निदेशक डॉ0 देवाशीष रॉय एवं कोर्स समन्वयक डॉ0 अरविंद सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को पशुधन उत्पादन से संबंधित सभी विषयों पर एक पुस्तक व मैन्युअल तैयार कर प्रशिक्षणार्थियों को वितरित की, जिससे उनको भविष्य में अपना व्यवसाय करने में उपयोगी सावित हो  सके। निदेशक प्रसार डॉ0 पी. के. सिंह ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान पढाये गए विषयों को अमल में लाने व व्यवसाय से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए चर्चा की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डॉ0 कमल खिलाडी, डॉ0 डी. के. सिंह, डॉ0 रविन्द्र कुमार, डॉ0 विवेक धामा ,डॉ0 विजय सिंह, डॉ0 वी. पी. सिंह, डॉ0 देवाशीष रॉय, डॉ0 अरविंद सिंह ने प्रतिभाग किया।