अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति के कार्यक्रम में कृषि विश्वविद्यालय की महिला शिक्षकों ने प्रतिभाग किया-      Publish Date : 09/03/2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति के कार्यक्रम में कृषि विश्वविद्यालय की महिला शिक्षकों ने प्रतिभाग किया-

 दिनांक 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 'नारी शक्ति से विकसित भारत'  कार्यक्रम का आयोजन मानिकशाह सभागार नई दिल्ली में किया गया, जिसमें सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ० त्रिवेणी दत्त के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय की 11 महिला शिक्षिकाओं (डॉ० वैशाली, डॉ० विनीता वर्मा, डॉ० दीपाली सिंह, डॉ० श्वेता आनंद,  डॉ ० शिवानी साहू, डॉ० दीपाली मुद्गल, डॉ० शीतल बंगा, डॉ० आशा बिष्ट, डॉ० रिद्धिमान नारायण, डॉ० शालिनी तथा डॉ० दामिनी) ने प्रतिभाग किया।

                   

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा अपने संबोधन में नारी शक्ति को विकसित भारत का आधार बताया गया। उन्होंने समाज एवं माता-पिता के मानसिक परिवर्तन तथा महिलाओं की समान भागीदारी पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व में देश तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। माननीय श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, मंत्री महिला एवं विकास बाल विकास भारत सरकार ने रोजगार, उद्यमिता, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिलाओं को समान अवसर प्रदान किए जाने पर जोर दिया।

माननीय राष्ट्रपति के संबोधन के उपरांत विषय विशेषज्ञों की उपस्थिति में 'नई श्रम संहिता'तथा 'स्वयं सहायता समूह' के विषयों में चर्चा की गई। कार्यक्रम में माननीय सावित्री ठाकुर, राज मंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार तथा श्री अनिल मलिक, सचिव, बाल विकास भारत सरकार भी उपस्थित रहे।