
कृषि विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया Publish Date : 07/03/2026
कृषि विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया
दिनांक 07/03/2026 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘‘दान से लाभ” पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन महिला अध्ययन केन्द्र द्वारा लक्ष्मी जन कल्याण संस्थान, मुरादनगर, गाजियाबाद में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत डा0 रश्मि अध्यक्ष महिला अध्ययन केन्द्र द्वारा स्वागत भाषण से हुई। डा0 रश्मि ने विश्वविद्यालय में स्थित महिला अध्ययन केन्द्र द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया।
इस अवसर पर डा0 रेखा दीक्षित ने महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के विषय में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि डा0 प्रद्युम्न त्यागी स्वास्थ्य चिकित्सक ने महिलाओं की स्वस्थ्य समस्याओं का निवारण किया तथा स्वस्थ्य रहने के लिए खान-पान में सावधानियों से अवगत कराया। मुख्य अतिथि ने महिलाओं में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

लक्ष्मी जन कल्याण सेवा संस्थान, मुरादानगर, गाजियाबाद की संस्थापक नीलम त्यागी ने उद्मिता विकास हेतु समस्त महिलाओं को प्रेरणा दी। डा0 रेखा दीक्षित ने संदेश दिया कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। अपने अधिकारों के प्रति संजग हो, वह सरकार की विभिन्न योजनाओं द्वारा अपनी प्रगति कर सकती है।
डा0 विनीता वर्मा ने महिलाओं को कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे महिलाओं के लिए विभिन्न प्रशिक्षणों के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम के आयोजन में श्रीमती किरण ने विशेष सहयोग प्रदान किया। अन्त में कार्यक्रम का समापन डा0 विनीता वर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन द्वारा किया गया।
