
परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाई जाएः कुलपति त्रिवेणी दत्त Publish Date : 06/03/2026
परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाई जाएः कुलपति त्रिवेणी दत्त
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। इस कार्यक्रम कुलपति डॉ त्रिवेदी दत्त की अध्यक्षता में की गई। इस अवसर पर संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं में जो बजट भारत सरकार द्वारा या प्रदेश सरकार द्वारा प्राप्त हुआ है, उसमें तेजी से कार्य प्रारंभ किया जाए और मार्च तक सभी परियोजनाओं के कार्यों को तेजी के साथ पूर्ण करने का कार्य किया जाए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा आरकेवीवाई के अंतर्गत विश्वविद्यालय में लगभग 783 लाख रुपए की परियोजनाएं चल रही है। सभी परियोजना अन्वेषक तेजी से कार्य करें और कार्य अविलम्ब पूर्ण करें। कुलपति डॉक्टर त्रिवेणी दत्त ने कहा कि जीरो टैलेंट व्यवस्था के अंतर्गत कार्य किया जाए कर के महत्व को देखते हुए शोध कार्यों में कोई ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने कहा कि लगभग ₹400 लाख की एस ए डी पी की परियोजनाएं भी विश्वविद्यालय में चल रही है, उनका भी कार्य प्रगति के साथ पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी, कुलसचिव डॉक्टर रामजी सिंह, निदेशक शोध डॉक्टर कमल खिलाड़ी तथा अन्य अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष और परियोजना अन्वेषक आदि सभी उपस्थित रहे।
