कृषि विश्वविद्यालय में मनाया गया केन्द्रीय कृषि मंत्री का जन्मदिन      Publish Date : 06/03/2026

कृषि विश्वविद्यालय में मनाया गया केन्द्रीय कृषि मंत्री का जन्मदिन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर प्रेम सेवा संकल्प के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ त्रिवेदी दत्त ने की। इस अवसर पर उन्होंने वृक्ष भी लगाया और कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाया गया प्रेम सेवा संकल्प अभियान काफी सराहनीय है।

                  

कुलपति ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जलवायु परिवर्तन के कारण जो वातावरण में तेजी के साथ बदलाव देखा गया है। इस चुनौती से निपटने में काफी हद तक फायदा होगा। उन्होंने इस तरह की अभियान की सराहना की और कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रहे इस तरह के अभियानों में अधिक से अधिक लोगों को अपनी उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए, जिससे पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। उनके जन्मदिन के अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी निदेशक, अधिष्ठाता तथा शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण कर अपनी भागीदारी प्रदान की।