
टेसू के रंगों से खेली गई होली Publish Date : 05/03/2026
टेसू के रंगों से खेली गई होली
-
अक्षरधाम कॉलोनी में टेसू के रंगों से खेली गई होली
रंगो के पर्व होली पर इस बार अक्षरधाम कॉलोनी में प्रकृति के संग मनाने की अनूठी तैयारी की गई थी। यहां पर पक्के रासायनिक रंगों की जगह गुलाल और टेसू के फूलों की होली खेली गई। समीक्षा परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी उत्साह के संग मनाया गया।

कॉलोनी के सुंदरकांड ग्रुप के द्वारा पार्क में सामूहिक होली खेलने का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर श्रीमति सरिता सेंगर ने बताया कि इस बार होली पर रासायनिक रंगों से दूरी बनाकर पर्यावरण और त्वचा दोनों को सुरक्षा की दृष्टि से होली खेली गई। सभी परिवारों की महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल और टेसू के रंग लगाकर शुभकामनाएं दी।
