क़ृषि विश्वविद्यालय मेरठ मे अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन      Publish Date : 26/02/2026

क़ृषि विश्वविद्यालय मेरठ मे अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन

क़ृषि विश्वविद्यालय मेरठ मे आयोजित की जा रही तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आज समापन हुआ, जिसमे संघर्षपूर्ण मुकाबले मे पोस्ट हार्वेस्ट कालेज की टीम ने तकनीकी महाविद्यालय की टीम को पराजित करके विजेता का खिताब जीता।

                      

इस प्रतियोगिता मे अक्षित सालियांन को सर्वश्रेष्ठ खिलाडी का पुरस्कार मिला। इसके अतिरिक्त बेस्ट रेडर का पुरस्कार अतुल देढा को एवं बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार कुशाग्र को दिया गया। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डाo त्रिवेणी दत्त ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा की खेल कूद से छात्रों के अंदर न केवल खेल भावना विकसित होती है बल्कि उनका सर्वांगीन विकास भी होता है, तथा भविष्य मे खेल कूद की सुविधाओं को और अधिक बढ़ाने का पूर्ण प्रयास किया जायेगा।

                    

विश्वविद्यालय के खेल कूद समन्वयक डाo विपिन कुमार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए विश्वविद्यालय मे खेल कूद की गतिविधियों की पूर्ण रूप रेखा प्रस्तुत की, अधिष्ठाता ने छात्रों से गतिविधियों का आयोजन करने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डाo वी के सिंह, डाo श्रेया रावत, डाo जेनिथा, आशा बिष्ट आदि उपस्थित रहे, प्रतियोगिता के आयोजन मे पुष्पेंद्र त्यागी, श्रुति, अक्षय प्रताप, अर्जुन मलिक आदि का विशेष सहयोग रहा।