
कृषि विश्वविधालय मेरठ में ‘‘बकरी पालन पर उद्यमिता कौशल विकास‘‘ विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न Publish Date : 23/02/2026
कृषि विश्वविधालय मेरठ में ‘‘बकरी पालन पर उद्यमिता कौशल विकास‘‘ विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौधोगिक विश्वविधालय, मेरठ के पशुचिकित्सा महाविधालय के अंतर्गत संचालित ‘‘बकरी पालन पर उद्यमिता कौशल विकास‘‘ विषय पर 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ, जिसका प्रायोजन राष्ट्रीय कृषि विकास योजना द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम में मेरठ, मुजफ्फरनगर व दिल्ली के 35 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया एवं सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सम्पूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति महोदय डॉ0 त्रिवेणी दत्त जी के द्वारा की गयी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने के लिए प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कोर्स निदेशक डॉ0 टी. के. सरकार ने सभी प्रतिभागियों को अच्छी नस्ल की बकरी पालने पर जोर दिया और उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनको अपना व्यवसाय आरम्भ करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कोर्स समन्वयक डॉ0 अरविंद सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों के लिए बकरी पालन से संबंधित सभी विषयों पर एक पुस्तक तैयार की है, जिससे उनको भविष्य में अपना व्यवसाय करने में उपयोगी साबित हो सके। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डॉ0 मनीष कुमार शुक्ला, डॉ0 देबशीष राय, डॉ0 कुलदीप त्यागी, डॉ0 अरबिंद सिंह, डॉ0 सोनिका ग्रेवाल, डॉ0 शिवानी साहू एवं डॉ0 राम कुमार सिंह आदि ने प्रतिभाग किया।
