
सीएसआईआर-सीसीएमबी ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम Publish Date : 19/02/2026
सीएसआईआर-सीसीएमबी ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम
सीएसआईआर-सीसीएमबी ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम-2026, सीएसआईआर-सेंटर फॉर सेलुलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) द्वारा भारतीय विश्वविद्यालयों और संस्थानों में जीव विज्ञान का अध्ययन कर रहे छात्रों के लिए प्रदान किया गया एक अवसर है। इस कार्यक्रम के लिए वे छात्र पात्र हैं, जिन्होंने एमएससी/एमटेक/एमफार्मा का प्रथम वर्षे (2025 में नामांकित), बीटेक/बीफार्मा का तृतीय वर्ष (2023 में नामांकित), एकीकृत बीटेक-एमटेक, बीएससी-एमएससी या बीवीएससी पाठ्यक्रमों के आठ सेमेस्टर (चार वर्ष), एमबीबीएस/बीडीएस के तीन वर्ष, अथवा बायोसाइंसेज में चार वर्षीय बीएससी कार्यक्रम के तीन वर्ष में से कोई एक स्तर पूरा कर लिया हो।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक लिंक tinyurl.com/4pchxn2k पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
