
एबीसी ऑफ सप्लाई चेन कोर्स का आयोजन Publish Date : 07/02/2026
एबीसी ऑफ सप्लाई चेन कोर्स का आयोजन
आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), जयपुर के द्वारा एबीसी ऑफ सप्लाई चेन कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। दस सप्ताह का यह सप्लाई मैनेजमेंट कोर्स, मैनेजमेंट के सिद्वाँतों और इसके तरीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान करता है, जिससे प्रतिभागी कुशल और प्रभावी सप्लाई चेन के डिजायन, योजना और क्रियान्वयन को अच्छे प्रकार से समझ सकें।
कोर्स के दौरान सप्लाई चेन के प्रमुख घटकों और उने आपसी सम्बन्धों की पहचान, प्रदर्शन को प्रभावित करने वाले कारकों का विश्लेषण तथा उन्नत सप्लाई चेन प्रबन्धन की तकनीकों और उपकरणों के उपयोग के सम्बन्ध में सीखने का अवसर भी प्राप्त होगा।

यह कोर्स सप्लाई चेन मैनेजमेंट, लाफजिस्टिक्स, संचालन, खरीद और सम्बन्धित क्षेत्रों में कार्यरत पेशेवरों के साथ ही साथ सप्लाई चेन मैनेजमेंट, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन या इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भी उपयुक्त है।
कोर्स में नामांकन और अध्ययन बिलकुल निशुल्क है, हालांकि प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए पंजीकरण कर निर्धारित किए गए परीक्षा केन्द्रों में से किसी भी एक पर परीक्षा देनी होगी। यह कोर्स 12 जनवरी, 2026 से आरम्भ होकर 30 अप्रेल, 2026 तक आयोजित किया जाना है।
इस कोर्स के करने के इच्छुक अभ्यर्थी 28 फरवरी, 2026 तक इसके अधिकारिक लिंक: tinyurl.com/5n89baec के माध्यम से अपना पंजीकरण कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
